Delhi Air Pollution: गैस चैंबर की ओर बढ़ी राजधानी, AQI 400 के पार; पूरे सप्ताह बनी रहेगी यही स्थिति
AQI In Delhi Today: एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। कमोबेश यही स्थिति पूरे सप्ताह तक बने रहने का अनुमान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मौसम बदलने व हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। देशभर के 221 शहरों में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) छठे स्थान पर रहा। अक्तूबर में एनसीआर के मुकाबले पहली बार दिल्ली में सोमवार को हवा बेहद खराब रही। मंगलवार को भी प्रदूषण से बेहद खराब हालात हैं। दिल्ली में कई इलाकों में AQI 400 के पार है। मुंडका 430, रोहिणी 412, वजीरपुर 395, बवाना 385, आनंद विहार 381 सोनिया विहार 375, विवेक विहार 395, सादीपुर 375, पंजाबी बाग 385, IGI एयरपोर्ट 323 AQI दर्ज हुआ।
कल एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। कमोबेश यही स्थिति पूरे सप्ताह तक बने रहने का अनुमान है। दीपावली से पहले ही दिल्ली धीरे-धीरे गैस चैंबर की ओर बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में पराली व वाहनों और फैक्ट्रियों का धुआं घुल रहा है। ऐसे में हवा की गति कम होने से प्रदूषण के कण हवा में ठहर रहे हैं, जिससे हवा प्रदूषित हो रही है। अगर इसी तरह की स्थिति बनी रहती है, तो ग्रैप का तीसरा चरण लागू किया जा सकता है।
221 शहरों में दिल्ली छठे स्थान पर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार को देशभर के 221 शहरों में दिल्ली की हवा छठे स्थान पर सबसे अधिक प्रदूषित रही। इसमें हनुमानगढ़ में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी में रहा। वहीं, जींद में 416, बठिंडा में 381, श्री गंगानगर में 368 व बहादुरगढ़ में 362 एक्यूआई दर्ज किया गया।
पूरे सप्ताह सताएगी प्रदूषित हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान गति छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिशाओं से चलने का अनुमान है। इस दौरान गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं, बुधवार को हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 155 दर्ज की गई, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। पीएम 10 की मात्रा करीब 322 दर्ज की गई, जो कि गंभीर स्तर है।
प्रदूषण पर काबू पाने में सरकार विफल: भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण पर काबू पाने के मामले में विफल हो गए है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों को फसल अवशेष जलाने का विकल्प ढूंढने में मदद नहीं की है। इस कारण पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत के लोगों को जहरीली हवा का सामना करना पड़ रहा है। सचदेवा ने कहा कि पंजाब से आ रही जहरीली हवा के कारण दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया है।