फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus News Delhi in Hindi: Covid 19 Delhi AIIMS to transform its trauma centre into covid 19 hospital

Coronavirus: Delhi AIIMS का बड़ा फैसला, कोविड-19 अस्पताल में तब्दील होगा ट्रॉमा सेंटर

Mon, 30 Mar 2020 01:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Mar 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus News Delhi in Hindi: Covid 19 Delhi AIIMS to transform its trauma centre into covid 19 hospital
दिल्ली में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एम्स का ट्रामा सेंटर बनेगा कोविड-19 अस्पताल - फोटो : file photo

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए और उसके खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी ट्रॉमा सेंटर इमारत को कोविड-19 के अस्पताल में तब्दील करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में ज्यादातर सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले लोगों का इलाज होता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब इसे कोविड-19 अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। शुरुआत में इसमें 260 बिस्तर होंगे। एम्स प्रशासन जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया, ‘पूरे ट्रॉमा सेंटर की हताहत और आपात सेवा को एम्स मुख्य आपात विभाग में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसमें से ज्यादातर मरीजों को पहले ही मुख्य एम्स अस्पताल के विभिन्न वॉर्डों में भेजा जा चुका है।’



ट्रॉमा सेंटर में अभी 242 बिस्तर हैं तथा इसमें 18 और जोड़े जाएंगे। कुल बिस्तरों में से 50 आईसीयू के बिस्तर हैं और 30-40 उच्च निर्भरता वाली इकाई के हैं। सेंटर के पास करीब 70 वेंटिलेटर है। सूत्र ने बताया कि जरूरत के हिसाब से इस क्षमता को और भी बढ़ाया जा सकता है।

एम्स ने कोविड-19 के प्रबंधन प्रोटोकॉल के लिए एक कार्यबल गठित किया है और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में पेश होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए कई समितियां भी गठित की हैं । अस्पताल पहले ही अपनी ओपीडी बंद कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed