{"_id":"67587d9a9dbc644c870b4ec2","slug":"delhi-aiims-patients-will-judge-quality-of-food-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS: मरीज आंकेंगे खाने की गुणवत्ता, भर्ती मरीजों के लिए शुरू किया गया नियमित फीडबैक सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS: मरीज आंकेंगे खाने की गुणवत्ता, भर्ती मरीजों के लिए शुरू किया गया नियमित फीडबैक सिस्टम
Tue, 10 Dec 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:13 PM IST
सार
एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास का कहना है कि रोगी फीडबैक देखभाल में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर से पहले पूरी तरह से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स में भर्ती मरीजों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशासन ने नियमित रोगी फीडबैक सिस्टम को शुरू किया है। इसमें मरीज या उनके तीमारदार खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दे सकेंगे। यह सुविधा 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एम्स की प्रोफेसर व मीडिया सेल की प्रमुख डॉ. रीमा दादा ने बताया कि मरीजों को उनके वार्ड में दिए जाने वाले चिकित्सीय और सामान्य आहार पर रोगी फीडबैक प्राप्त करने के लिए एक नए औपचारिक तंत्र को तैयार किया गया है। यह 31 दिसंबर से पहले पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इस पहल से भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके तहत डायटेटिक्स विभाग ने प्रत्येक रोगी के बेड साइड पर क्यूआर कोड चिपकाया है।
विज्ञापन
इससे रोगी से फीडबैक एकत्र किया जाएगा। रोगियों को अपने मोबाइल फोन से इसे स्कैन करना होगा और अस्पताल में परोसे जाने वाले आहार के बारे में अपनी राय बताने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, आहार विशेषज्ञ रोगियों से बात करने के लिए विभिन्न वार्डों का दौरा करेंगे और उनके भोजन के अनुभवों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी एकत्र करेंगे। एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास का कहना है कि रोगी फीडबैक देखभाल में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोगियों को सीधे परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन