फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AIIMS Director took a meeting with heads of various departments and decided to increase facilities

Delhi AIIMS: एम्स इमरजेंसी में नहीं रहेगी वेटिंग, बढ़ाई जाएगीं सुविधा, इन मरीजों को 48 घंटे में मिलेगा बेड

Mon, 10 Oct 2022 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Oct 2022 11:11 PM IST
सार

एम्स में वेटिंग को खत्म करने के लिए एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही आसपास के अस्पतालों के साथ मिलकर रेफरल नीति विकसित करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Delhi AIIMS Director took a meeting with heads of various departments and decided to increase facilities
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की इमरजेंसी में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यहां वेटिंग को खत्म करने के लिए एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही आसपास के अस्पतालों के साथ मिलकर रेफरल नीति विकसित करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Trending Videos

निदेशक ने आदेश में कहा कि आपातकालीन चिकित्सा के बाहर प्रतीक्षा कर रहे रोगियों का प्रमुख कारण पहले से जांचे गए और त्रैमासिक रोगियों के लिए प्रवेश बिस्तरों की कमी है। इसके अलावा एम्स के आसपास 20 अस्पतालों के साथ मिलकर स्थिर मरीजों के लिए रेफरल नीति तैयार की जाएगी। जल्द ही निदेशक सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। वहीं मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन विभाग में साइड रेल और बेड के साथ रोगी ट्रॉलियों की संख्या बढ़ाईं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने दौरे में पाया था कि मौजूदा रोगी ट्रॉलियां में जंग लगी हुई और उनमें सुरक्षा उपकरण नहीं हैं।  अधिकारी ने बताया था कि मार्च में साइड रेल के साथ 50 नई ट्रॉलियों जोड़ी गई थी, नवंबर के अंत तक 150 ट्रॉलियों और आएंगी। निदेशक ने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो इनकी संख्या और बढ़ाइ जा सकती हैं। इसके अलावा, अधिक संख्या में बिस्तर जोड़े जाने चाहिए ताकि रोगी को एक ही बिस्तर पर कम से कम शिफ्टिंग के साथ अलग-अलग वार्डों में ले जाया जा सके। आपातकालीन सेवा में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्णय लिया गया कि सभी व्यापक विशेषता नैदानिक विभाग मासिक आधार पर, एक रेजिडेंट डॉक्टर को यहां पोस्ट करेंगे।

विज्ञापन

48 घंटे में मिलेगा बेड 
हार्ट व ब्रेन स्ट्रोक के मरीज अब इमरजेंसी में 48 घंटे से अधिक इंतजार नहीं करेंगे। ऐसे मरीजों के लिए आपातकालीन विभाग में 5 बेड की व्यवस्था की गई है। बैठक में निदेशक ने फैसला लिया गया है कि कार्डियोलॉजी विभाग और न्यूरोलॉजी विभाग के 5 इन पेशेंट बेड को कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी के रोगियों के प्रवेश के लिए चिह्नित किया जाएगा। आपात स्थिति और कोई भी रोगी 48 घंटे से अधिक इमरजेंसी में नहीं रहेगा। वहीं आपातकालीन रोगी के लिए एबी -3 वार्ड आबंटित किया गया है। यह पहले प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के पास था जो अब एमसीएच ब्लॉक में स्थानांतरित हो गया है।

बढ़ाए जाएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी 
आपातकालीन विभाग में जरूरत के आधार पर डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। निदेशक ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि एक समेकित प्रस्ताव दिया जाए। जरूरत के आधार पर सरकार से नई मंजूरी मांगी जाएगी। हालांकि एम्स अपने स्तर पर भी कर्मचारियों की व्यवस्था करेगा। इसके अलावा आपातकालीन रोगी देखभाल क्षेत्रों में स्वच्छता पर जोर दिया है। यदि यहां साफ-सफाई नहीं रहती तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed