{"_id":"5d8d97ba8ebc3e93d62b07de","slug":"delhi-after-two-women-journalists-a-woman-judge-robbed-by-thak-thak-gang-in-okhla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नहीं रुक रहीं झपटमारी की वारदातें, दो पत्रकारों के बाद अब महिला जज से हुई लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नहीं रुक रहीं झपटमारी की वारदातें, दो पत्रकारों के बाद अब महिला जज से हुई लूट
Fri, 27 Sep 2019 10:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बीते कुछ समय से झपटमारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। आए दिन कोई न कोई झपटमारी की ऐसी घटना सामने आ रही है जो दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। बीते कुछ दिनों में दो पत्रकारों से झपटमारी के बाद अब एक महिला जज से लूटपाट का मामला सामने आया है। इस मामले में ठक-ठक गैंग का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के साकेत कोर्ट में तैनात एक महिला एडिशनल जज का तीन किलोमीटर तक पीछा करते हुए बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिता विहार अंडरपास से लेकर मां आनंदमयी मार्ग के कालकाजी डिपो तक जज की कार का पीछा किया।
विज्ञापन
चलते-चलते जज की कार जब एक टी प्वाइंट पर रेडलाइट होने के कारण रुकी तो बदमाशों ने पीछे का शीशा तोड़कर कार से बैग उड़ा लिया और फरार हो गए। जज का कहना है कि जहां से इन बदमाशों ने पीछा करना शुरू किया था वहां टी प्वाइंट तीन किलोमीटर की दूरी पर है और इतनी दूर में उन्हें कोई पीसीआर भी नहीं दिखी।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को भी इसी इलाके में एक महिला पत्रकार से लूट हुई थी। वह अपने कार्यालय से घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने लूट की धारा में मामला दर्ज करने की बजाय चोरी की धारा में केस दर्ज किया। दूसरी तरफ इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।