फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi :  After the firing, ransom of Rs 5 crore was demanded from the showroom owner.

Delhi : गोलीबारी के बाद शोरूम मालिक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, खुद को बताया भाऊ गैंग का बदमाश

Wed, 08 May 2024 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 02:15 AM IST
सार

बदमाशों ने अपने को भाऊ गैंग का बताते हुए मंगलवार दोपहर मालिक को फोन कर धमकी दी। नारायणा पुलिस फोन नंबर के जरिए जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Delhi :  After the firing, ransom of Rs 5 crore was demanded from the showroom owner.
video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलक नगर के गणेश नगर स्थित फ्यूजन कार शोरूम में गोलीबारी के बाद मंगलवार को बदमाशों ने शोरूम मालिक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने अपने को भाऊ गैंग का बताते हुए मंगलवार दोपहर मालिक को फोन कर धमकी दी। नारायणा पुलिस फोन नंबर के जरिए जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम सात बजे बदमाशों ने तिलक नगर में फ्यूजन कार शोरूम पर गोलीबारी की थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में शीशा टूटने से सात लोग घायल हुए थे। जिसमें से छह को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं घटना में घायल विकास त्यागी का इलाज चल रहा है। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। 
विज्ञापन


विकास ने बताया कि वह सोमवार शाम अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार खरीदने के लिए शोरूम गए थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गोली लगी है, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि घटना में किसी को भी गोली नहीं लगी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिलक नगर में मौके से एक पर्ची मिली थी, जिसमें जेल में बंद गैंगस्टर नवीन बाली, भाऊ गैंग और नवीन फरीदपुर का नाम लिखा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मालिक को विदेश के नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फ्यूजन कार शोरूम में सोमवार शाम हुई गोलीबारी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक मिनट 11 सेकेंड की फुटेज में दो बदमाशों को शोरूम पर गोलीबारी करते हुए देखा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि दो बदमाश पहले शोरूम के बाहर खड़े एक गार्ड से कुछ पूछताछ करते हैं। फिर दोनों शोरूम के भीतर जाते हैं। वहां कुछ देर देखने के बाद वह बाहर निकलकर गोलीबारी शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed