फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Accused of stealing house Haridwar MLA jumped third floor

Delhi: हरिद्वार के पूर्व विधायक के घर चोरी करने के आरोपी ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, जांच में जुटी दिल्ली पु

Fri, 20 Jan 2023 10:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Jan 2023 10:24 PM IST
सार

तीसरी मंजिल पर पहुंचने के बाद अंकित ने बहादराबाद थाने के सिपाही वीरेंद्र चौहान को धक्का दिया और पुलिस हिरासत से भागने लगा। इस दौरान वह इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया। अंकित को बुरी तरह से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Delhi Accused of stealing house Haridwar MLA jumped third floor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना पुलिस की हिरासत में सामान बरामदगी के लिए न्यू आशोक नगर आए एक आरोपी ने इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के ऑफिस से एक हफ्ते पहले लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ था। इसमें महंगी घड़ी, चश्मा और लैपटॉप समेत काफी सामान था। हरिद्वार के बहादराबाद थाने में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूर्व विधायक ने पुराने नौकर पर शक जाहिर किया। पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। नशे का आदी होने से पूर्व विधायक ने करीब आठ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन


अंकित मोहल्ला लोहारी सराय, बिजनौर यूपी का रहने वाला था। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोत ने बताया कि हरिद्वार के बहादराबाद थाना पुलिस ने अंकित को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी का सामान दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना इलाके में रहने वाले अपनी गर्लफ्रेंड के घर रखा है। बहादराबाद थाना पुलिस 19 जनवरी की सुबह आरोपी को लेकर न्यू अशोक नगर पहुंची थी। आरोपी के साथ आए उप निरीक्षक ने न्यू अशोक नगर थाने से सहायता का अनुरोध किया। उपनिरीक्षक के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस के दो हवलदार को उनकी मदद के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस आरोपी के निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी के लिए कौशिक बिल्डिंग, संडे बाजार, पुरानी कोंडली, दिल्ली स्थित एक इमारत पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर पहुंचने के बाद अंकित ने बहादराबाद थाने के सिपाही वीरेंद्र चौहान को धक्का दिया और पुलिस हिरासत से भागने लगा। इस दौरान वह इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया। अंकित को बुरी तरह से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना बहादराबाद के उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और एसडीएम को दे दी गई है। जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed