फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A minor who was learning to drive a car crushed a one and a half year old child to death

Delhi : कार चलाना सीख रहे नाबालिग ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला... मौत, लोगों ने पकड़कर पीटा; पिता पर भी केस

Sun, 23 Feb 2025 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 02:49 AM IST
सार

हादसे में बच्चे की मौत हो गई। नाबालिग ने कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Delhi: A minor who was learning to drive a car crushed a one and a half year old child to death
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर के मुखमेलपुर गांव में शनिवार सुबह कार चलाना सीख रहे नाबालिग (15) ने गली में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। नाबालिग ने कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग व कार मालिक पिता के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार को जब्त कर नाबालिग के पिता की तलाश कर रही है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि शनिवार सुबह 8:20 बजे वाल्मीकि बस्ती के पास एक बच्चे के कार से कुचले जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि नाबालिग ने कार चलाना सीखने के दौरान डेढ़ साल के अर्जुन को कुचल दिया है, जिसे उसका चाचा प्रदीप कुमार राजा हरिशचंद्र अस्पताल लेकर गया है। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस  ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता की तलाश कर रही है। बच्चे के फूफा आकाश ने बताया कि नाबालिग घटना के समय कार तेज रफ्तार से चला रहा था। गली में संतुलन बिगड़ गया और कार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारकर वहां खेल रहे अर्जुन को कुचल दिया। 


घटना को अंजाम देकर नाबालिग भागने की कोशिश कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लोगों ने पत्थर से खिड़की का शीशा तोड़कर कार को रुकवा लिया और नाबालिग को बाहर निकाला। फिर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed