फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 8 year old fall in underground tank died read horrible story

दिल्ली: शौचालय जाने के लिए घर से निकली, आठ साल की बच्ची की भूमिगत टैंक में गिरने से मौत

Tue, 02 Nov 2021 02:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Nov 2021 02:29 AM IST
सार

30 अक्तूबर को राज अपने घर में था। उसकी आठ साल की बेटी रुखसार कमरे से शौचालय जाने के लिए निकली। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शौचालय के पास बच्ची दिखाई नहीं दी।

विज्ञापन
Delhi 8 year old fall in underground tank died read horrible story
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में आठ साल की बच्ची की भूमिगत टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। 11 फीट गहरे टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्ची के पिता का आरोप है कि उसने मकान मालिक से कई बार इसे ठीक करवाने के लिए शिकायत कर चुका था।

विज्ञापन


पिता का आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद मकान मालिक ने पुलिस से शिकायत करने से रोका और कहा कि पुलिस तुम्हें ही पकड़ लेगी और बच्ची के शव के साथ चीर फाड़ होगा। मकान मालिक ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर देने के लिए कहा। लेकिन मौका पाकर बच्ची की मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और इस बाबत लापरवाही से हुई मौत और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


कपड़े की सिलाई करने वाला राज खान कापसहेड़ा स्थित ठेके वाली गली में पत्नी, तीन बेटी और एक  बेटे के साथ रहता है। 30 अक्तूबर को राज अपने घर में था। उसकी आठ साल की बेटी रुखसार कमरे से शौचालय जाने के लिए निकली। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शौचालय के पास बच्ची दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक इधर उधर तलाशने के बाद वह फिर से शौचालय के पास पहुंचा। इसी दौरान टैंक में बच्ची का चप्पल तैरता दिखा। इस बात की जानकारी मिलने पर अन्य लोग भी वहां पहुंचे और 11 फीट गहरे टैंक से पानी निकालने लगे। पड़ोसियों ने मोटर लगाकर पानी निकालने लगे। इसी दौरान मकान मालिक सुनील यादव वहां पहुंच गया। पानी कम होने पर बच्ची का शव दिखने लगा। आरोप है कि मकान मालिक ने सभी वहां से घर भेज दिया और बच्ची के माता-पिता पर दवाब देने लगा। 


पिता ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने कहा कि वह उसकी बेटी का अंतिम संस्कार फार्म हाउस में कर देगा और इसमें आने वाला खर्च वह देगा। इसी दौरान राज खान की पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्ची की दुर्घटनावश मौत होने की बात सामने आई है। बच्ची परिवार वालों से किसी पर शक  जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed