फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 60 percent women travel in electric buses 47-50 thousand passengers are traveling daily.

Delhi: इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वालों में 60 फीसदी महिलाएं, रोजाना 47-50 हजार यात्री कर रहे यात्रा

Thu, 23 Jun 2022 08:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 23 Jun 2022 08:38 AM IST
सार

दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं को बसों में निशुल्क सफर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दिल्ली सरकार जल्द ही 150 और नई इलेक्ट्रिक बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल करेगी। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi 60 percent women travel in electric buses 47-50 thousand passengers are traveling daily.
दिल्ली के यात्रियों को भा रही है ई-बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहीं 150 इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को पसंद आने लगी हैं। अलग-अलग मार्गों पर चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी हैं। इन बसों में औसतन 47-50 हजार यात्री रोजाना सफर कर रहे हैं। इनमें से 60 फीसदी महिलाएं हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं को बसों में निशुल्क सफर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दिल्ली सरकार जल्द ही 150 और नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल करेगी। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रोहिणी-सेक्टर-37 डिपो और मुंडेला कलां डिपो से चलने वाली बसों में मंगलवार को सफर करने वाले 47,480 यात्रियों में 28,936 महिला यात्री शामिल हैं। करीब 350 यात्री ऐसे थे, जिन्होंने सफर में टिकट के बजाय पास का इस्तेमाल किया। ई-बसों में महिलाओं के लिए गुलाबी रंग की सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, एक माह में 150 और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। इन 150 बसें में 30 से ज्यादा आ चुकी हैं। फिलहाल उनके पंजीकरण समेत अन्य प्रक्रिया जारी है। नई बसें शामिल होने से दूसरे मार्गों पर भी यात्रियों के लिए ई-बसें उपलब्ध होंगी। डीटीसी की ई-बसों में मंगलवार शाम तक 47,480 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 60 फीसदी से अधिक महिलाएं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed