{"_id":"67dcc15784f070371b00edfa","slug":"delhi-17-inspectors-and-22-sub-inspectors-have-been-sent-to-the-districts-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police : स्पेशल सेल में लंबे समय से टिके 17 इंस्पेक्टर और 22 एसआई को जिलों में भेजा, तबादला सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Police : स्पेशल सेल में लंबे समय से टिके 17 इंस्पेक्टर और 22 एसआई को जिलों में भेजा, तबादला सूची जारी
Fri, 21 Mar 2025 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 07:01 AM IST
सार
स्पेशल सेल से 17 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर (एसआई) का तबादला जिलों में कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : X: @DelhiPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 89 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें स्पेशल सेल से 17 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर (एसआई) का तबादला जिलों में कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेल में तैनात इन अफसरों ने दिल्ली में हुईं ज्यादातर आतंकी वारदात को सुलझाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में ही तैनात इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा देश के लिए शहीद हुए थे।
विज्ञापन
स्पेशल सेल की लोदी कॉलोनी स्थित नई दिल्ली रेंज (एनडीआर) ही हमेशा आतंकियों को पकड़ती है व आतंकी वारदात को सुलझाती रही है। हालांकि स्पेशल सेल के पहले एक ही पुलिस उपायुक्त होते थे और इस पर शुरू से ही दानिक्स अफसर ही तैनात होते थे।
विज्ञापन
वजह ये थी कि दानिक्स सेल को लंबा समय दे सकता है, जबकि आईपीसी कुछ ही साल में पदोन्नत होकर दूसरी यूनिटों में तैनात होता है। दानिक्स अफसरों को तैनात करने की परंपरा दो साल पहले उस समय टूटी, जब आईपीएस राजीव रंजन की एनडीआर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती की गई।