फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 12 Girls rescued from gb road kotha number 64 kept in shelter home escaped from there police give advertisement dmrc give clarification

जीबी रोड का कोठा नंबर 64: पुलिस ने 12 लड़कियों को छुड़ाकर शेल्टर होम में रखा, 10 बाथरूम से हुईं फरार

Fri, 02 Jul 2021 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 02 Jul 2021 06:03 PM IST
सार

बाद में 24 मई को सभी 12 लड़कियां शेल्टर होम की तीसरी मंजिल के एक कमरे में लगे एक्जॉस्ट फैन को निकालकर उस जगह से फरार हो गईं। इन लड़कियों की खोजबीन के लिए पुलिस ने अखबारों में विज्ञापन भी दिया है।

विज्ञापन
Delhi 12 Girls rescued from gb road kotha number 64 kept in shelter home escaped from there police give advertisement dmrc give clarification
फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका सेक्टर 23 इलाके में स्थित आश्रय गृह से फरार हुई युवतियों की पहचान के लिए दिए गए विज्ञापन में मेट्रो के आश्रय गृह का जिक्र आने से दिल्ली पुलिस और मेट्रो आमने सामने आ गई। मेट्रो की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि तीस हजारी स्थित चिल्ड्रन होम से कथित तौर पर 10 लड़कियों के अपहरण पर दिल्ली पुलिस द्वारा एक विज्ञापन जारी किया गया है। सलाम बालक ट्रस्ट द्वारा संचालित बाल गृह में केवल लड़के रहते हैं। डीएमआरसी का चिल्ड्रन होम की इस घटना से कोई संबंध नहीं है। मेट्रो का बयान आने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मानवीय चूक इस मामले में हुई है। इसे सही करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 19 मार्च को कमला मार्केट स्थित जीबी रोड से पुलिस ने 12 युवतियों को मुक्त कराया था। मुक्त कराई गई युवतियों को द्वारका सेक्टर 23 स्थित आश्रय गृह में रहने के लिए भेजा गया था। सभी युवतियां आश्रय गृह की तीसरी मंजिल पर रह रही थी। 24 मई को सभी युवती एग्जास्ट फेन के लिए छोड़ी गई जगह से कपड़े की रस्सी बनाकर निकल भागी। इस दौरान दो युवती नीचे गिरने से घायल भी हो गई। घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज करवाने के बाद उन लड़कियों को दूसरे आश्रय गृह में भेज दिया गया और पुलिस ने आश्रय गृह के अधिकारियों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। बाद में उस आश्रय गृह को बंद करवा दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस फरार युवतियों की तलाश के लिए उनका विज्ञापन दिया गया था। जिसमें किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। इस विज्ञापन में भूलवश तीस हजारी स्थित डीएमआरसी चिल्ड्रेन होम छप गया है। जिसे सुधार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed