फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 11-year-old girl sexual assault in Rohini ESI Hospital by housekeeping staff

दिल्ली: रोहिणी में 11 साल की बच्ची से अस्पताल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Sep 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi 11-year-old girl sexual assault in Rohini ESI Hospital by housekeeping staff

देश की राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म की घटना पर पुलिस अंकुश लगाने में लगातार नाकाम नजर आ रही है। रोहिणी में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची ईएसआई अस्पताल में इलाज कराने आई थी, जहां सफाईकर्मी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर केएन काटजू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि, इससे पहले 7 साल की मासूम के साथ दिल्ली के सीमापुरी में दुष्कर्म किया गया था। बच्ची शाम में प्रसाद लेने मंदिर जा रही थी तभी नशे में धुत्त पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सुनसान पार्क में ले गया। जहां उसने गला बांध कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर बच्ची के निजी अंगों में पानी वाला पाइप डाल दिया था।
विज्ञापन


मासूम परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती थी। काफी समय पूर्व उसका पिता मासूम को छोड़कर चला गया था। तभी से उसकी मां ने परिवार का बेड़ा उठाकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। मासूम मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के पास ही खेलती रहती थी। घर से कुछ ही दूरी पर मासूम का मामा भी रहता है। मासूम वहां भी चली जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed