फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defense Minister's convoy used for the first time for mock drill

Delhi : मॉक ड्रिल के लिए पहली बार रक्षा मंत्री के काफिले का इस्तेमाल, इसलिए किया गया यह सब

Wed, 11 Dec 2024 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 02:06 AM IST
सार

सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी, एम्स प्रशासन व अन्य लोग तुरंत अलर्ट होकर एमरजेंसी की तरफ पहुंचे। पुलिस को कॉल मिली थी कि वीआईपी कैजुएल्टी हो गई हैं, सभी तुरंत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
Defense Minister's convoy used for the first time for mock drill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पूरा काफिला सोमवार सुबह एम्स पहुंच गया। इससे एम्स में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी, एम्स प्रशासन व अन्य लोग तुरंत अलर्ट होकर एमरजेंसी की तरफ पहुंचे। पुलिस को कॉल मिली थी कि वीआईपी कैजुएल्टी हो गई हैं, सभी तुरंत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस एकदम चुस्त मिली और कुछ ही मिनटों में उनके सरकारी आवास पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे बाद पता लगा कि ये वीआईपी मॉक ड्रिल थी। किसी मॉक ड्रिल में रक्षा मंत्री के काफिले का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि किसी इनपुट के चलते ये मॉल ड्रिल की गई हो।
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रशिया गए हुए थे। वह सोमवार शाम को पांच बजे दिल्ली लौटे हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिला पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि कोई बड़ी वीआईपी कैजुअल्टी हो गई है। तुरंत 17, अकबर रोड, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुुलिस पांच से छह मिनट में रक्षामंत्री सिंह के आवास पर पहुंच गई। कुछ ही देर में उनका काफिला आवास से निकला और एम्स के लिए चल दिया। यह काफिला एम्स की एमरजेंसी के सामने रूका। इसके बाद स्ट्रेचर पर लिटाकर कई वीआईपी लोगों को एमरजेंसी में भर्ती कराया गया। करीब बारह बजे उनका काफिला वापस लौट गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों को धमकाने व रंगदारी मांगने की वारदातें बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए ये मॉल ड्रिल की गई थी। मॉक ड्रिल में राजनाथ सिंह के काफिले का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। सोमवार सुबह रक्षामंत्री सिंह दिल्ली में नहीं थे। उनका काफिला खाली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।


कथित वीआईपी घायलों को एम्बुलेंस से तुंरत काफिले के साथ एम्स भेजा गया। दिल्ली यातायात पुलिस को मैसेज देकर उनके काफिले को क्लियर रूट उपलब्ध करवाया गया। वीआईपी पर हमले होने की स्थिति में पुलिस व अन्य एजेंसियोंं की सतर्कता को जांच करने के लिए ये मॉक ड्रिल की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed