{"_id":"33c950475f4441e1bebbc2452314e776","slug":"defamation-on-shazia-ilmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाजिया इल्मी पर होगा मानहानि का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजिया इल्मी पर होगा मानहानि का दावा
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Thu, 22 Jan 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ भाजपा का दामन थामने वाली शाजिया इल्मी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में पार्टी की गाजियाबाद इकाई के संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह पर की गई टिप्पणी शाजिया इल्मी को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
जिला संयोजक ने शाजिया इल्मी पर मानहानि का दावा करने की ठान ली है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को वसुंधरा स्थित पार्टी नेता कुमार विश्वास के आवास पर कार्यकर्ताओं और वकीलों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह ने शाजिया को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी छवि पर प्रहार किया गया है। उन्होंने बताया कि शाजिया इल्मी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक महिला प्रशंसक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही केजरीवाल और मनीष सिसौदिया पर भी बेतुकी टिप्पणी की है। मानहानि का दावा करने के लिए तीन वकीलों से सलाह ली गई है। साथ ही हाईकोर्ट के वकील से भी बात की जा रही है।
लोकसभा चुनाव में हुई थी अनबन
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान ही गाजियाबाद में आप की उम्मीदवार रहीं शाजिया इल्मी और जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह के बीच अनबन चल रही थी। तब जिला संयोजक ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिख पूरे मामले से अवगत भी कराया था।