फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   defamation case against arvind kejriwal by nitin gadkari

केजरीवाल को हो सकती है 2 साल की सजा!

Fri, 06 Jun 2014 04:40 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
defamation case against arvind kejriwal by nitin gadkari

केंद्रीय मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता नितिन गडकरी के खिलाफ लगाए गए आरोप वापस न लेने पर अड़े आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने जस्टिस के कहने के बावजूद आरोप वापस लेने से मना कर दिया। केजरीवाल के इस रवैये के बाद अदालत ने आप संयोजक के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के अंतर्गत आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान गडकरी को भ्रष्टाचारी करार दिया था। जिसके बाद गडकरी ने अदालत में याचिका दायर करते हुए केजरीवाल छवि खराब करने का आरोप लगाया था। इस मामले में केजरीवाल को दो साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी से भी लड़ सकता हूं'

defamation case against arvind kejriwal by nitin gadkari

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, बीजेपी नेता नितिन गडकरी की ओर से दर्ज कराई गई आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने केजरीवाल और गडकरी से मामला खत्म करने को कहा है। कोर्ट की टिप्पणी के बाद गडकरी ने कहा कि वह केस को जारी नहीं रखना चाहते लेकिन जब वह गलत नहीं हैं तो किसी से भी लड़ सकते हैं।

बता दें ‌कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने रिहाई के लिए जमानती मुचलका भरने से इनकार करने पर केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 मई को बढ़ा दी थी। मामले में सुनवाई की नई तारीख 6 जून तय की गई थी।

जिद पर अड़े केजरीवाल

defamation case against arvind kejriwal by nitin gadkari

सुनवाई के दौरान अदालत ने अरविंद केजरीवाल को केस वापस लेने के बारे में पूछा लेकिन केजरीवाल अभी भी अपनी जिद पर अड़े हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी गडकरी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन वह केस वापस नहीं लेंगे।

गडकरी के वकील अनिल सोनी ने बताया कि गडकरी ने कोर्ट में कहा है कि अगर केजरीवाल अपने आरोप वापस ले लेते हैं वो भी केस वापस ले लेंगे।

उधर, इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं और वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।

'सबूत दें केजरीवाल'

defamation case against arvind kejriwal by nitin gadkari

बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो केजरीवाल उन्हें कोर्ट में पेश करें।

वहीं, बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा है कि आम आदमी पार्टी में सुर्खियों में बने रहने की भूख है। इसी का नतीजा है कि उनकी अंदरूनी कलह भी बाहर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed