{"_id":"837ae16b6b64aadb0972d9da0449d9ee","slug":"decoy-planted-by-fighting-with-his-wife-two-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़कर दो युवकों ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़कर दो युवकों ने लगाया फंदा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरूनगर और स्वर्णजयंतीपुरम में दो युवकों ने पत्नी से झगड़कर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। सिहानी गेट कोतवाली और कविनगर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिहानी गेट एसओ ने बताया कि नेहरूनगर सेकेंड बी ब्लॉक में रहने वाले सुधांशु (28) ने शुक्रवार आधी रात के बाद रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव सीलिंग फैन पर लटका मिला।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए थे, जब वे वापस लौटे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस सुधांशु को एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुधांशु उड़ीसा का था।
विज्ञापन
वह यहां परिवार के साथ किराए पर रहता था और प्लंबर का काम करता था। जांच अधिकारी ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि करीब छह माह पहले उसकी उड़ीसा में शादी हुई थी।
शादी केबाद से पत्नी एक बार ही ससुराल आई थी। दोनों में फोन पर बातचीत के दौरान कहासुनी होती थी। शुक्रवार को भी उनमें फोन पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सुधांशु ने आत्महत्या की।
जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक कीटनाशक की शीशी भी मिली है। अंदेशा है कि पहले उसने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की होगी, असर नहीं हुआ तो फंदा लगा लिया।
श्रमिक ने गमछे से लगाया फंदा
स्वर्णजयंतीपुरम में मुन्ना (35) ने शनिवार को गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह किराए पर रहता था, मजदूरी करता था। महोबा का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि मुन्ना हाल ही में महोबा से लौटा था, वहां उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। जब से वह आया था, तब से परेशान था। उसके दोस्त राजू ने पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी थी।