Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Decision taken to build dog shelters in every zone, MCD became active after Supreme Court's order

Delhi: हर जोन में डॉग शेल्टर बनाने का लिया निर्णय, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमसीडी सक्रिय, बनाई रणनीति

Tue, 12 Aug 2025 04:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Aug 2025 04:58 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम में रखने के आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए एमसीडी एक व्यापक एक्शन प्लान बनाएगी। इसमें न केवल कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने, बल्कि उन्हें उठाने, खाना उपलब्ध कराने, नसबंदी करने और उनकी देखरेख के लिए पूरी व्यवस्था शामिल होगी।

विज्ञापन
Decision taken to build dog shelters in every zone, MCD became active after Supreme Court's order
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एमसीडी ने लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने का फैसला किया है। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान हर जोन में डॉग शेल्टर स्थापित करने, इनमें पकड़े गए कुत्तों को सुरक्षित, स्वच्छ और मानवीय तरीके से रखने और उनके भोजन, देखभाल और टीकाकरण की पूरी व्यवस्था करने के निर्णय शामिल हैं।

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि शेल्टर के निर्माण और संचालन के लिए अनुभवी संस्थाओं और एनजीओ के साथ साझेदारी की जाएगी। साथ ही, नागरिकों की शिकायतों और सूचनाओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिससे आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्याओं की त्वरित रिपोर्टिंग और समाधान संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि एमसीडी पहले से ही इस दिशा में काम कर रही है और विशेष उप-समिति का गठन किया गया है। यह उप-समिति जोन-वार शेल्टर स्थापना, मॉनिटरिंग सिस्टम और जन-जागरूकता अभियान की सिफारिश करेगी। यह भी तय किया गया कि कुत्तों की नियमित चिकित्सा जांच और टीकाकरण कराया जाएगा। स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल संख्या नियंत्रण का मामला नहीं, बल्कि पशु कल्याण और जनस्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने का प्रयास है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीर मानते हुए दिल्ली सरकार और नगर निकायों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी बनाएगी एक्शन प्लान
सुप्रीम कोर्ट के लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम में रखने के आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए एमसीडी एक व्यापक एक्शन प्लान बनाएगी। इसमें न केवल कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने, बल्कि उन्हें उठाने, खाना उपलब्ध कराने, नसबंदी करने और उनकी देखरेख के लिए पूरी व्यवस्था शामिल होगी। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा के अनुसार, एक्शन प्लान के तहत डॉग शेल्टर होम में पकड़े गए कुत्तों को सुरक्षित और मानवीय तरीके से रखा जाएगा। साथ ही कुत्ते उठाने के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ियों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी। प्लान के अनुसार, कुत्तों की नसबंदी क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक केंद्र खोलने और नए एनजीओ को शामिल करने पर भी जोर होगा। उन्होंने कहा कि एक्शन प्लान को जल्द ही अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed