फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Decision on pod taxi between Jewar Airport and Film City today

Film City: जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी पर फैसला आज

Mon, 02 Jan 2023 04:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ग्रेटर नोएडा।
एजेंसी, ग्रेटर नोएडा। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 04:05 AM IST
सार

यमुना प्राधिकरण ने मेडिकल डिवाइस, फिल्म सिटी, टॉय पार्क, एमएसएमई, पतंजलि, हैंडीक्राफ्ट पार्क, अपैरल पार्क, लैदर पार्क व सेक्टर-28 और 29 समेत कई सेक्टरों को औद्योगिक निवेश के लिए तैयार किया है। 
 

विज्ञापन
Decision on pod taxi between Jewar Airport and Film City today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिल्म सिटी, आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों के बीच पॉड टैक्सी चलाने को लेकर सोमवार को शासन फैसला लेगा। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकाला जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर परियोजना तैयार होगी। फरवरी तक इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई करीब साढ़े 14 किलोमीटर होगी और इसके परियोजना पर 641 करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान है। 

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण ने मेडिकल डिवाइस, फिल्म सिटी, टॉय पार्क, एमएसएमई, पतंजलि, हैंडीक्राफ्ट पार्क, अपैरल पार्क, लैदर पार्क व सेक्टर-28 और 29 समेत कई सेक्टरों को औद्योगिक निवेश के लिए तैयार किया है। 
विज्ञापन


इसमें तीन कंपनियों ने अपना उत्पादन कार्य शुरू कर दिया है। कई कंपनियां फरवरी तक काम शुरू करा देंगी। ऐसे में परिवहन के संसाधनों की आवश्यकता होगी। यमुना प्राधिकरण ने पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनाई है। पहले चरण में नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक ही इसे बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे काॅरपोरेशन लिमिटेड ने तैयार की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed