सोने की चेन का लालच देकर ठगे पांच लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सिही गेट राजवाड़ा निवासी लखपत शर्मा रिटायर्ड फौजी हैं। खुद का नाम मोहन बताने वाले एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन कर बताया कि उसे राजस्थान में खुदाई के दौरान चार किलोग्राम वजन की सोने की चेन मिली है।
सौदेबाजी के बाद लखपत ने चेन को पांच लाख रुपये में खरीद लिया। जांच में चेन नकली निकली। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
दिनदहाड़े चोरी
फरीदाबाद में विनय नगर अगवानपुर निवासी दुवार राम के रिश्तेदारी में शादी होने वाली है। बृहस्पतिवार की दोपहर उनकी पत्नी घर पर ताला लगा कर ब्यूटी पार्लर गई थीं। इस दौरान छत का रौशनदान तोड़कर अंदर घुसे चोर 25,000 रुपये नकद और जेवरात निकाल ले गए। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।