{"_id":"6303926a21187a4426091914","slug":"debasisa-mohanty-appointed-director-of-national-institute-of-immunology","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देबाशीष मोहंती होंगे एनआईआई के नए निदेशक, कार्मिक मंत्रालय ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देबाशीष मोहंती होंगे एनआईआई के नए निदेशक, कार्मिक मंत्रालय ने दिए आदेश
Mon, 22 Aug 2022 07:58 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:58 PM IST
सार
कार्मिक मंत्रालय ने संस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत मोहंती की एनआईआई के निदेशक के पद पर नियुक्ति के आदेश सोमवार को दिए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिरक्षाविज्ञान संस्थान
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देबाशीष मोहंती राष्ट्रीय प्रतिरक्षाविज्ञान संस्थान (एनआईआई) के नए निदेशक होंगे। कार्मिक मंत्रालय ने संस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत मोहंती की एनआईआई के निदेशक के पद पर नियुक्ति के आदेश सोमवार को दिए हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ देबाशीष मोहंती को एनआईआई के निदेशक का पदभार ग्रहण करने की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एक दूसरे आदेश में मंत्रालय ने राजस्व सचिव तरुण बजाज को कॉर्पोरेट मामलों के सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा ओडिशा कैडर के 1987 बैच के अधिकारी राजेश वर्मा को 18 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद पद रिक्त था।
विज्ञापन