फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death of a young man pouring water in cooler

कूलर में पानी डालते युवक की करंट से मौत

Sun, 15 Jun 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Sun, 15 Jun 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
death of a young man pouring water in cooler

निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव खिंदौड़ा में शनिवार सुबह कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। करंट से हुई इस मौत से गांव में दहशत का माहौल हैै। यही नहीं अन्य हादसे में चक्की पर गेहूं पीसते समय करंट लगने से एमएससी की छात्रा भी बुरी तरह झुलस गई।

विज्ञापन


गांव वासी ओमप्रकाश त्यागी सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। शनिवार सुबह सात बजे उनका इकलौता बेटा नवीन त्यागी (32) कूलर में पानी भर रहा था। तभी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर वह झटके के साथ नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


आननफानन मेें परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर बाद नवीन का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। नवीन के दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी छात्रा करंट से झुलसी
खिंदौड़ा में एमएससी की छात्रा निक्की पुत्री बालेश शनिवार सुबह सात बजे आटा चक्की पर लोहे के टब में गेहूं पलट रही थी। इसी दौरान लोहे के टब में उतरे करंट की चपेट में आकर निक्की बेहोश होकर जमीन में गिर गई।


भाई विपिन ने तुरंत ही घर की विद्युत सप्लाई बंद कर दी और उसे चिकित्सक के पास ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

ऐसे करें बचाव
हमेशा ब्रांडेड उपकरणों का ही प्रयोग करें।
स्टेबलाइजर, विद्युत स्विच, केबल आदि का समय-समय पर परीक्षण कराते रहें।
कूलर-एसी आदि को स्पर्श करने से पहले मेन स्विच आफ कर लें।
गीले हाथ और नंगे पैर किसी विद्युत उपकरण का स्पर्श न करें।
घर की फिटिंग की अर्थिंग का हर साल परीक्षण जरूर करा लें।
फाल्ट फ्यूज का प्रयोग अवश्य कराएं, जिससे हादसे की हालत में सप्लाई ट्रिप हो जाए।

पहले भी हुईं घटनाएं
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव में काटी त्यागी (20) पुत्र महेंद्र त्यागी टीवी का प्लग लगाते समय करंट लगने से झुलस गया था।
गांव में ही एक सप्ताह पूर्व फैजल पुत्र इमरान की ट्यूबवेल पर नल से पानी पीते समय करंट लगने से मौत हो गई थी।

खंभे में उतरा करंट
ग्रामीण विकास त्यागी ने बताया कि गांव के चौक पर स्थित एक खंभे में करंट उतरा हुआ है। पिछले एक माह से ग्रामीण नीरज, प्रकाश प्रधान, राकेश, लालचंद, सतप्रकाश, बिट्टू व दया आदि के घरों में लगे लाखों रुपये के विद्युत उपकरण उपकरण करंट उतरने से फुंक चुके हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में पावर कारपोरेशन के खिलाफ रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed