फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death of a worker falling from the building, three registered a case against

बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Death of a worker falling from the building, three registered a case against

थाना राजेंद्रा पार्क एरिया अंतर्गत गांव धरमपुर में एक बिल्डिंग में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस  मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मृतक बिहार का रहने वाला है। उसके परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी सचिन (22) शहर के गांव धरमपुर में रहकर वहीं किसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था। बताया जाता है कि रविवार की सुबह वह बिल्डिंग में ऊंचाई पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काम करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसा होते ही वहां अफरातफरी मच गई।  उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के रिश्तेदार शिवनाथ की शिकायत पर पुलिस ने आरसी गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर कंवर और ठेकेदार अमरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed