फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death case of mizo girl in delhi.

मिजोरम की युवती की मौत में हुआ एक और खुलासा

Sun, 19 Oct 2014 12:24 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
Death case of mizo girl in delhi.

जुलियट मुनिरका स्थित घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। जब वीरेंद्र उसे किचन में देखने गया था तो जुलियट बेहोश पड़ी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जुलियट के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। मेडिकल बोर्ड ने जुलियट के शव का पोस्टमार्टम किया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ एक दिन बाद भी पुलिस को ये पता नहीं लग पाया है कि युवती की मौत कैसे हुई है। पुलिस युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक वीरेंद्र और अन्य दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपने बयान बदल रहा है। शनिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मूलरूप से मिजोरम की और गुड़गांव स्थित कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती जुलियट (27) मुनिरका में घर में बेहोशी की हालत में मिली थी।

वीरेंद्र उसे अन्य लोगों की मदद से सफदरजंग अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस अधिकारियाें के अनुसार जुलियट अज्ञैर ीरेंद्र ने बृहस्पतिवार की रात कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पार्टी के बाद दोस्त चले गए थे। जुलियट ने दोस्तों को बॉय बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जुलियट किचन में चली गई थी, जबकि वीरेंद्र बाहर वाले कमरे में कंप्यूटर पर कुछ करने लग गया था। करीब 15 से 20 तक जुलियट किचन से बाहर नहीं निकली तो वीरेंद्र ने किचन में जाकर देखा कि जुलियट बेहोश पड़ी थी और उसके जांघ से खून निकल रहा था।

अधिक खून बहने से मौत हुई

Death case of mizo girl in delhi.
इसके बाद वीरेंद्र उसे कमरे में लेकर आया। उसने बिल्डिंग के केयरटेकर व पड़ोस में रहने वाली पूर्वोत्तर की एक महिला को घर में बुलाया था।

शनिवार को जुलियट के शव का पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया है कि युवती की अधिक खून बहने से मौत हुई है। जुलियट के जांघ पर अंदर की तरफ चाकू लगने का एक ही निशान है। इस तरह पर चाकू लगने से ब्लड सप्लाई करने वाली मेन नस कट गई थी।

हालांकि जुलियट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। पुलिस तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि जुलियट दो बार पहले खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। उस समय भी उसने अपने ऊपर चाकू से वार किया था।

चाकू से गोदकर नेपाली युवक की हत्या
साकेत इलाके में शुक्रवार की रात नेपाली युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस ने नेपाल में परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक युवक का नाम रमेश बहादुर (21) है। रमेश महिपालपुर स्थित एक होटल में हाउस कीपिंंग का काम करता था। वह छुट्टी पर नेपाल गया हुआ था और कुछ दिन पहले ही लौटा था। रमेश शुक्रवार को महिपालपुर होटल गया था।

शुक्रवार रात को उसका शव एमबी रोड पर फुटओवर ब्रिज के पास पड़ा मिला। उसको तीन चाकू मारे गए थे। चाकू रमेश की छाती और पेट में लगे हैं। पांच-छह युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शनिवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed