फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deadbody of little girl stolen from Bulandshahr grave crime news investigation going on

बुलंदशहर: रात में श्मशान में दिखी रोशनी, सुबह कब्र से गायब था बच्ची का शव, तांत्रिक क्रिया की आशंका

Mon, 16 Dec 2019 06:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 16 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Deadbody of little girl stolen from Bulandshahr grave crime news investigation going on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बुलंदशहर के चोला इलाके में जमीन में दफनाए गए बच्ची के शव को बाहर निकालकर तांत्रिक द्वारा तंत्र क्रिया करने का मामला सामने आया है।। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ लिया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। तलाश करने पर ग्रामीणों को एक गड्ढे में सिर कटा हुआ बच्ची का शव मिला। 

विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैला गया। सूचना पर एसडीएम सिकंदराबाद, सीओ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्मशान से तांत्रिक क्रिया का सामान और मोबाइल भी बरामद किया। ग्रामीणों ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


चौकी क्षेत्र बड़ौदा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से एक युवक गांव के श्मशान में देखा जा रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे रविवार की सुबह पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि युवक चकमा देकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने जब शमशान में जाकर तलाशी ली तो उन्हें झाड़ियों से ढका हुआ एक गड्ढा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियां हटाकर देखा गया तो उसमें एक बच्चे का शव पड़ा हुआ था और उसका सिर गायब था। वहीं श्मशान में तांत्रिक क्रिया की सामग्री सिंदूर, नींबू, अंडे आदि पड़े हुए थे। घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा, कोतवाल देहात, चौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 

उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। चौकी प्रभारी आंनदवीर सिंह ने बताया कि श्मशान से तांत्रिक क्रिया की सामग्री बरामद की गई। साथ ही एक मोबाइल भी बरामद किया गया है जो बड़ौदा निवासी किसी युवक का है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वही अधिकारियों के निर्देश पर बच्ची के शव को शमसान में दबा दिया गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

गांव की बच्ची के रूप में हुई मृतका की शिनाख्त

चोला चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि श्मशान में मिले बच्ची के शव की शिनाख्त बड़ौदा निवासी संजय पुत्र बहादुर की पुत्री के रूप में उसके माता पिता ने की है। परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते उसकी दो माह पहले मौत हो गई थी। उस समय उसकी आयु छह माह थी। मौत के बाद उन्होंने बेटी को श्मशान में दबा दिया था। 

घटना से ग्रामीणों में दहशत

श्मशान में मृतक बच्ची को लेकर तांत्रिक क्रिया किए जाने की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। क्षेत्र में तांत्रिक के सक्रिय होने से गांव के लोगों में अपने बच्चों को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ग्रामीणों ने आरोपी तांत्रिक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

जागरण में आए लोगों को श्मशान में रोशनी देख हुआ था संदेह

चोला। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात में गांव निवासी पूर्व फौजी बलबीर सिंह के यहां पर जागरण था। और उनका घर श्मशान के पास में है। जिस समय वह जागरण में मौजूद थे। उन्हें शमसान में बार-बार रोशनी दिखाई दे रही थी। जिसके चलते उन्हें श्मशान में किसी अनहोनी की आशंका हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed