{"_id":"5c4db868bdec22739c3fda7c","slug":"dead-girl-body-found-in-street-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: बोरे में मिला खून से लथपथ लापता बच्ची का शव, शरीर की चोटें बयां कर रहीं थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: बोरे में मिला खून से लथपथ लापता बच्ची का शव, शरीर की चोटें बयां कर रहीं थी दरिंदगी
Sun, 27 Jan 2019 07:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में शनिवार दोपहर से लापता पांच साल की बच्ची का खून से लथपथप शव एक बोरे में मिला। इलाकाई लोगों ने सड़क पर एक बोरे से पैर निकला हुआ देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में शनिवार दोपहर से लापता पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी है। रविवार सुबह बच्ची का शव संजय कालोनी की गली संख्या 9 में बोरे में मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। लेकिन पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने से इंकार नहीं किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन बातों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों ने किसी परिचित व आस पास के किसी व्यक्ति पर घटना में शामिल होने का शक जाहिर किया है। पुलिस के अनुसार पांच साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ समयपुर बादली इलाके में रहती थी। उसका पिता रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बच्ची घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गयी। परिवार वालों ने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कोई अता-पता नहीं चला। उसके बाद परिजनों ने समयपुर बादली थाने में बच्ची के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस और परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे इसी दौरान रविवार सुबह सात बजे लोगों ने संजय कालोनी की गली नंबर 9 में एक बोरा देखा।
जिससे बच्ची का पैर बाहर निकल रहा था। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने बोरी को खोला। उसमें बच्ची का शव मिला। जिसे पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के निजी अंगों से खून निकल रहा था।
आशंका है कि बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गयी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।