फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead fish were buried in Sanjay Lake by digging a pit.

Delhi NCR News: संजय झील में मरी हुई मछलियों को गड्ढा खोदकर दफनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
बची हुई मछलियों को लोगों ने जाल बिछाकर पकड़ा, कुछ को पक्षियों ने खाया
विज्ञापन

फिरदौस आलम
पूर्वी दिल्ली। संजय झील में मरी हुई मछलियों को प्रशासन ने गड्ढा खोदकर दफना दिया गया है। बाकी बची हुई मछलियों को शुक्रवार को स्थानीय लोग और मछुआरे पकड़ते हुए नजर आए। कुछ मछलियां ऐसी थीं, जो प्रशासन की नजर से बच गईं, उसे झील के आसपास रहने वाले पक्षियों ने खाया। अभी भी कुछ मछलियां बची हुई हैं, जो झील के किनारे बंजर भूमि पर खाद बनने का इंतजार कर रही हैं। ताकि इस वीरान और प्यासी झील को फिर से हरी भरी की जा सके। इस झील को डीडीए की ओर से 1982 में विकसित किया गया। मकसद साफ था, झील को विकसित करना और एक पर्यटक स्थल बनाना। लेकिन प्रशासन की लापरवाही और नाकामी ने 182 एकड़ (12 एक झील और 170 एकड़ वन क्षेत्र) में फैली इस झील की खाल तक नोच डाली। आलम यह है कि झील की मिट्टी में अब दरारें पड़ चुकी हैं, मिट्टी के पोपले बन कर बाहर उभर पड़े हैं। इसकी सुंदरता, इनके जलीय जीव मर रहे हैं, जिनके सदमे में यह खुद भी अब प्यासी मरने का इंतजार कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह झील वर्षों ने बंजर पड़ी हुई है। कुछ हिस्से में पानी हैं, लेकिन वह भी गंदा है। हर साल प्रचंड गर्मी में अक्सर मछलियां दम दोड़ देती हैं। लेकिन इस बार सैकड़ों की तादाद में मछलियां मर गई, जो उन्हें अचंभित कर गई। झील की रखवाली करने वाले गार्ड ने बताया कि झील में पानी की कमी है, जिसकी वजह से यह झील सूख गई है। आरोप लगाया कि वह प्रशासन को इत्तिला करके खुद थक चुके हैं। खुद को छोटा आदमी बताते हुए कहा कि साहब हम तो गार्ड है, क्या ही कर सकते हैं। ऊपर बैठे बड़े बाबू से पूछो।
विज्ञापन

झील की पुल टूटी, जान जोखिम में डाल रहे लोग : संजय झील को पार करने के लिए यहां एक पुल का निर्माण भी किया गया है। यह पुल जर्जर हो चुकी है। झील में टहलने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल को पार करे हैं। ऐसे में कभी भी किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीले पानी में नहा रहे बच्चे : झील के कुछ हिस्सों में जो पानी बचा हुआ है, वह पानी गंदा और जहरीला हो चुका है। इसमें बच्चे चिलचिलाती धूप में नहाते हुए नजर आए। उस दौरान बच्चे झील में तैर रहीं मछलियों को बाहर निकालते हुए दिखे। इसके अलावा झील के आसपास गंदगी और प्लास्टिक की सामग्रियां भी बिखरी हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article