बरगद के पेड़ से लटका मिला शव, जेब में था सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगद के पेड़ से गले में फंदा लगा एक युवक का शव पुलिस को मिला है। यह शव पेड़ से करीब 9 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है।
हालांकि मृतक के परिजनों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-83 भंगेल के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फेज-2 पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ पर महेश नाम का टैटू है, लेकिन उसकी पूरी तरह से पहचान न होने की वजह से परिजनों का कोई पता नहीं लग सका है।
जेब से नोट मिला है जिसमें लिखा है कि (मेरा कोई ख्याल नहीं रखता और न ही कोई सहायता करता है) पुलिस ने आसपास के क्षेत्र व थानों से संपर्क किया है। ताकि मृतक की पहचान हो सके। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।