फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of youth found in Vijaya apartment in Sahibabad

साहिबाबाद: विजया अपार्टमेंट में मिला युवक का शव, मोबाइल से मिले मैसेज से खुदकुशी का शक

Tue, 06 Aug 2019 11:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Aug 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Vijaya apartment in Sahibabad
demo pic
साहिबाबाद के इंदिरापुरम के अहिंसा खंड दो स्थित विजया अपार्टमेंट परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक ऊपरी मंजिल से कूदा या गिरा है, यह किसी ने नहीं देखा। पुलिस को युवक के मोबाइल में मिले एक मैसेज से मामला सुसाइड का लग रहा है। 
विज्ञापन


इस अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर युवक के मामा रहते हैं, जबकि वह शिप्रा सनसिटी में चचरे भाई के साथ रहता था। लोगों ने शव पड़ा देखकर युवक के मामा और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मूलरूप से गांव भगौट थाना चांदी नगर जिला बागपत निवासी रणवीर सिंह शिप्रा सनसिटी में रहते हैं। दिल्ली के तिमारपुर में रहने वाले उनके छोटे भाई ओमवीर सिंह के दो बेटे सचिन (22) व पुनीत (19) उनके पास रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ग्रेजूएशन कर चुका था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार को रणवीर सिंह के साले के बच्चों का जन्मदिन था। सचिन परिवार के सभी लोगों के साथ पार्टी में गया था। वहां से सभी लौटे और साढ़े 11 बजे सोने चले गए। 

रणवीर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे अहिंसा खंड दो की विजया अपार्टमेंट के सी ब्लॉक के फ्लैट संख्या 1005 में रहने वाले उनके साले बृजेश का फोन आया कि सचिन का शव अपार्टमेंट के नीचे पड़ा है। उसके सिर व कंधे पर चोट के निशान हैं। 

वह तुरंत सोसायटी में पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।  

चचेरे भाई सुमित को भेजा आखिरी मैसेज
पुलिस को सुमित के शव के पास से उसका मोबाइल मिला है। उससे पता चला है कि उसने आखिरी व्हाटसएप मैसेज सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर चचेरे भाई सुमित को भेजा है। जिसमें लिखा था कि मेरी आखिरी इच्छा है कि तुम आईएएस बन जाना। पुलिस मैसेज के आधार पर मामले को सुसाइड मान रही है। साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। 

परिवार बोले, शायद पैर फिसलने से गिरा हो सुमित
सचिन के चाचा रणवीर सिंह ने बताया कि घर में किसी तरह की परेशानी नही है। पार्टी में भी सचिन ने सभी के साथ खूब एन्जॉय किया। उनका खुशहाल परिवार है। वह मामा के यहां सुबह उठकर किसलिए गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हो सकता है वह कार लेने या अन्य काम से गया हो। बारिश की वजह से पैर फिसलने से सचिन ऊपर से गिर गया होगा और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 
 

पुलिस ने दी मामा को सूचना 

सचिन का शव सोसायटी के सी ब्लॉक के सामने पड़ा था। लोगों ने शव पड़ा हुआ देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सचिन के मोबाइल की जांच में उसके मामा बृजेश का नंबर मिला। पुलिस ने उनके नंबर पर कॉल की और उन्हें मामले की सूचना दी। वह आननफानन में नीचे आए और अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। 

सोसायटी में आने का नहीं है रिकॉर्ड
विजया अपार्टमेंट में आने का एक ही गेट है। जिस पर 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। साथ ही सुरक्षा और आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए गेट पर पांच सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। गेट पर तैनात कर्मचारी बाहर से आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रजिस्टर में लिखते हैं। रजिस्टर की जांच में सचिन के आने का रिकॉर्ड नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed