फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of owner found under suspicious circumstances at poultry farm in Ghaziabad

Ghaziabad: मुर्गी फार्म पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मालिक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Nov 2023 04:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 Nov 2023 04:40 PM IST
सार

गाजियाबाद में मुर्गी फार्म मालिक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के ममेरे भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Dead body of owner found under suspicious circumstances at poultry farm in Ghaziabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहल गांव के जंगल में मुर्गी फार्म पर फार्म के मालिक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतक का बड़ा भाई शहजाद सुबह फार्म पर पहुंचा तो चारपाई पर शाहनवाज मृत अवस्था में पड़ा था। शहजाद ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ममेरे भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसा, मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रहने वाले शहजाद और शाहनवाज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास जंगल में अपने खेत में मुर्गी फार्म बना रखा है। मृतक शाहनवाज के भाई ने शहजाद ने बताया कि आजकल फार्म में मुर्गीयां नहीं थी, शाहनवाज और शहजाद रात को मुर्गी फार्म हाउस पर ही सोते थे। गुरुवार रात शहजाद घर पर रूक गया और शाहनवाज रात में अकेला ही फार्म पर सोया हुआ था। शाहनवाज दोनों पैरों से दिव्यांग था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बड़ा भाई शहजाद फार्म पर पहुंचा तो वहां चारपाई पर शाहनवाज मृत अवस्था में उल्टा पड़ा हुआ था। शहजाद ने काफी हिलाया-डुलाया, लेकिन उसमें सांस नहीं थी। तब शहजाद ने अपने घरवालों और पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के ममेरे भाई प्रधान कामिल निवासी ग्राम मदापुर ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि नाहल गांव के जंगल में मुर्गी फार्म हाउस पर नाहल निवासी शाहनवाज (35) का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। सम्भवतः किसी जहरीले कीड़े ने काठ लिया हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल पायेगा। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। वह दोनों टांगों से अपाहिज था और शादी भी नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed