फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of man with his throat slit found in a room in Gurugram

बलि देने के लिए काटा खुद का गला: मृतक के हाथ में था ब्लेड... थाली में पड़ा था रक्त, पड़ोसियों ने खोले कई राज

Sun, 17 Nov 2024 09:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Nov 2024 09:43 PM IST
सार

शव के पास एक थाली मिली, जिसमें रक्त था। वहीं, उसके सामने एक मूर्ति भी रखी थी। हाथ के पास एक ब्लेड भी पुलिस को मिला। इसके चलते माना जा रहा है कि रामकृपाल ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
Dead body of man with his throat slit found in a room in Gurugram
युवक ने बलि में काटी अपनी गर्दन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र के गांव नाहरपुर के एक कमरे में गला कटे हुए व्यक्ति का शव मिला है और उसके सामने एक मूर्ति भी रखी हुई है। व्यक्ति के हाथ में ब्लेड होने के चलते माना जा रहा है कि उसने खुद की बलि दी है। 

विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम को कमरे से अभी कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके आधार पर मौत के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सके। बिहार निवासी रामकृपाल (45) मानेसर क्षेत्र के गांव नाहरपुर में किराए पर रहता था और यहां किसी कंपनी में काम करता था। 

विज्ञापन

वह पार्ट टाइम नाई का भी काम करता था। रविवार की सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो बिल्डिंग के केयरटेकर ने उसे आवाज लगाई। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका रक्तरंजित शव मिला। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। 

सूचना पाकर मानेसर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शव के पास एक थाली मिली, जिसमें रक्त था। वहीं, उसके सामने एक मूर्ति भी रखी थी। हाथ के पास एक ब्लेड भी पुलिस को मिला। इसके चलते माना जा रहा है कि रामकृपाल ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पूजा-अर्चना में लगा रहता था रामकृपाल
जिस भवन में किराए पर रहने वाले रामकृपाल ने खुदकुशी की, उस भवन में रहने वाले अन्य पड़ोसियों का कहना है कि रामकृपाल पूजा-पाठ में ज्यादा ही लगा रहता था। यही नहीं, वह लोगों से बातचीत भी कम ही करता था। यहां तक कि वह मोबाइल का प्रयोग भी नहीं करता था। इसके अलावा किसी इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण का प्रयोग नहीं करता था। जिसके चलते यह भी माना जा रहा है कि उसने पूजा-अर्चना के चलते खुद की बलि चढ़ा दी।

मानेसर थाना के उप निरीक्षक बलवान ने बताया कि अभी कोई सबूत नहीं मिला है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रामकृपाल की हत्या नहीं हुई है, उसने खुदकुशी की है। फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed