{"_id":"6724de8ce8b078f5450a8768","slug":"dead-body-of-a-newborn-found-in-a-gutter-child-head-and-hands-were-in-a-polythene-bag-in-delhi-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहली दिल्ली: गटर में मिला नवजात का शव, पॉलीथिन में था बच्चे का सिर और हाथ, शरीर का बाकी हिस्सा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहली दिल्ली: गटर में मिला नवजात का शव, पॉलीथिन में था बच्चे का सिर और हाथ, शरीर का बाकी हिस्सा गायब
Fri, 01 Nov 2024 07:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 01 Nov 2024 07:29 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक शौचालय के गटर से नवजात शिशु का शव मिला है। पॉलीथिन में बच्चे का सिर और हाथ मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गटर में मिला नवजात का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक शौचालय के गटर से नवजात शिशु का शव मिला है। पॉलीथिन में बच्चे का सिर और हाथ मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे के परिजनों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 अक्तूबर की दोपहर पुलिस को किसी ने फोन कर बताया कि हैदरपुर स्थित जनसुविधा शौचालय के गटर में एक बच्चे का सिर काटकर डाल दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि गटर में एक पॉलीथिन में बच्चे का शव और हाथ रखा हुआ है। गटर में तलाशी लेने के दौरान बच्चे के शरीर का कोई अन्य हिस्सा नहीं मिला। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां जांच पड़ताल करने के बाद कुछ साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव सात आठ माह के नवजात बच्चे का है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस फुटेज के जरिए उसके परिजन की पहचान करने में जुटी है। साथ ही पुलिस अस्पतालों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस इलाके में किस महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन