{"_id":"00d7f7c3bf53238bf4a2fc8abda85285","slug":"dead-body-found-near-liqour-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के सामने युवक का शव बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के सामने युवक का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के पल्ला चौकी पुलिस को सोमवार रात सेहतपुर रोड पर शराब के ठेके के सामने एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मृतक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई, जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की सूचना बिहार में रहने वाले उसके परिजनों को दे दी है। पुलिस को आंशका है कि युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई होगी।
दूसरी ओर, डबुआ मंडी में भी पुलिस को एक शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। बताया जा रहा है कि युवक पैरों से विकलांग होने के कारण ट्राइसाईकिल पर घूमता था।
विज्ञापन
मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। पहचान कराने के लिए पुलिस ने शव को बीके अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है।