{"_id":"f804f5117563530404820980f10fd808","slug":"dead-body-found-in-bushes-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर जिसे तलाशा उसकी लाश झाड़ियों में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर जिसे तलाशा उसकी लाश झाड़ियों में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ के एनएच-4 स्थित भूजल भवन के पीछे झाड़ियों में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव मिला। मामले की सूचना एसजीएम नगर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मृतक के पास मिले कागजातों से उसकी पहचान सेक्टर-7 निवासी के रूप में हुई। जिसके बाद मौके पर सेक्टर-7 पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सेक्टर-7 निवासी आदित्य की गुड़गांव में एक कंपनी में नई नौकरी लगी थी, वह बुधवार को पहले दिन ही काम पर गया था।
बुधवार रात को बस से घर वापसी आते हुए उसने करीब 9 बजे अपने घर पर फोन करके बताया कि वह रात 10-11 बजे तक आएगा। कुछ देर बाद उसने अपने दोस्त को फोन करके कहा कि वह उसे वाईएमसीए चौक पर लेने आ जाए। लेकिन आदित्य देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसके फोन किया, जो फोन बंद मिला। जिस कारण परिजनों का संपर्क आदित्य से नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आदित्य के पिता सुरेश ठाकुर ने बताया कि उससे संपर्क न हो पाने पर परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को पता चला कि एक शव एनएच-चार में मिला।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर गई तो शव की तलाशी ली गई। शव के पास एक आईडी कॉर्ड मिला।
जिसके आधार पर सेक्टर-सात पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। आदित्य के मुंह व कान से खून निकल रहा था और उसके शरीर पर चोट के निशान है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि आदित्य की हत्या की गई है। परिजनों ने अपने बयान में कहा है कि करीब छह महीने पहले किसी व्यक्ति के साथ लड़ाई भी हुई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए आदित्य के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।