कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी से निकला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी चौक से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी की प्रचार गाड़ी से शनिवार शाम एक कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप गया।
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रचार गाड़ी के दरवाजे तोड़कर अंदर से कार्यकर्ता को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त मेरठ निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस अन्य कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि दम घुटने की वजह से दीपक की मौत हुई।
पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि प्रहलाद सिंह साहनी की इलेट्रॉनिक प्रचार वैन शनिवार को सिविल लाइंस इलाके में आई थी। चालक के अलावा पीछे दीपक बैठा था।
पुलिस ने किसी तरह खोला दरवाजा
दीपक ने वैन के दरवाजे को अंदर से बंद किया हुआ था। शनिवार शाम को वैन के चालक ने पुलिस को सूचना दी कि दीपक अंदर से वैन का दरवाजा नहीं खोल रहा था।
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर दीपक को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
माना जा रहा है कि सोते समय दरवाजा बंद होने से आक्सीजन की कमी हो गई औेर उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दीपक की मौत की वजह का पता चल जाएगा।