{"_id":"e937e9ed10f49274c16024ddc4642cb4","slug":"ddu-hospital-cmo-s-wife-did-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jun 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीयू अस्पताल में तैनात सीएमओ दीपक उपाध्याय की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त रंजना उपाध्याय (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि रंजना पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रंजना अपने पति और बेटे के साथ डीडीयू अस्पताल के फ्लैट ई-9, में रहती थी। रंजना के पति दीपक डीडीयू अस्पताल में तैनात है। इनका बेटा एम्स से पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात हरिनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सीएमओ की पत्नी ने घर में पंखे से फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस दीपक उपाध्याय और उनके बेटे व परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन