फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDCA will file defamation case against kejriwal and kirti azad.

DDCA करेगा केजरीवाल व कीर्ति आजाद के खिलाफ मानहानि केस

Wed, 30 Dec 2015 05:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Dec 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
DDCA will file defamation case against kejriwal and kirti azad.

अरविंद केजरीवाल द्वारा डीडीसीए पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों और इसके अधिकारियों पर टीम चयन को लेकर दिए गए बयान के चलते क्रिकेट एसोसिएशन दिल्ली के सीएम के खिलाफ मानहानि का केस करेगा।

विज्ञापन


डीडीसीए के कोषाध्यक्ष रविंद्र मनचढ्डा ने कहा है कि वे क्रिकेट संघ पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ मानहानि का केस करेगा। डीडीसीए ने बैठक कर सीएम केजरीवाल और सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ मानहानि का केस करने का फैसला किया।
विज्ञापन


एनडीटीवी के मुताबिक डीडीसीए ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, अगर ऐसा होता तो विराट कोहली कभी टीम इंडिया के कप्तान नहीं बन पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने इंटरव्यू में किया था दावा

DDCA will file defamation case against kejriwal and kirti azad.

गौरतलब है कि केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में डीडीसीए के अधिकारी पर सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि एक पत्रकार के बेटे के टीम में चयन के लिए अधिकारी ने उसकी पत्नी को रात में बुलाया था।

हालांकि इन आरोपों को डीडीसीए ने सिरे से खारिज किया था। डीडीसीए ने केजरीवाल से उस पत्रकार और अधिकारी का नाम भी पूछा था।

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भी डीडीसीए और पूर्व डीडीसीए अध्यक्ष अरूण जेटली पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। आज भी पार्टी की ओर से दो चिट्ठियों के हवाला देकर जेटली से पांच सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed