DDCA जांच आयोग की अधिसूचना जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए गठित जांच आयोग के लिए दिल्ली सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मंजूरी नहीं ली गई है।
सरकार का कहना है कि विधानसभा में स्वीकृति मिलने के बाद इस मामले में अधिसूचना जारी करने का अधिकार है। दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि पूर्व के अपने अनुभव को देखते हुए जांच आयोग के नोटिफिकेशन के लिए उपराज्यपाल के पास नहीं भेजा है।
बताते हैं कि पिछले महीने दिल्ली सरकार ने सीएनजी फिटनेस मामले व परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित आयोग की फाइल नोटिफिकेशन के लिए उपराज्यपाल को भेजी थी।
गृहमंत्रालय ने पिछला जांच आयोग निरस्तकर दिया था
दिल्ली सरकार का कहना है कि लेकिन उपराज्यपाल ने इसकी अधिसूचना जारी नहीं की और केंद्रीय गृहमंत्रालय को जांच आयोग की फाइल भेज दी। जहां मंत्रालय ने जांच आयोग को ही निरस्त कर दिया।
गौरतलब है कि डीडीसीए में घोटाले की जांच व सीबीआई रेड मामले में दिल्ली सरकार ने मंगलवार को ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था।
जहां जांच आयोग के गठन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रमण्यम को आयोग का चेयरमैन बनाने का फैसला किया गया है। सुब्रमण्यम आयोग को अगले तीन महीने में रिपोर्ट पेश करनी है।