{"_id":"333c57865f676fc74d481b49dfd95a4c","slug":"dda-will-set-up-marrige-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाएगी शादी के मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाएगी शादी के मंडप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
टेंट माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एक बार फिर अपनी नीति में बदलाव करने जा रहा है। कई नियम कायदों के बाद भी टेंट माफिया पर लगाम लगाना डीडीए के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
इसे ही देखते हुए प्राधिकरण ने अपने ग्राउंड में ही मंडप लगाकर बुकिंग करने का तरकीब निकाला है। शादी के मौसम में टेंट माफिया काफी सक्रिय हो जाते है। अलग-अलग नाम से ग्राउंड पहले ही बुक करा लेते है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में आम लोगों को डीडीए का ग्राउंड बुक कराना मुश्किल होता है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने ऑनलाइन बुकिंग को नए सिरे से तो तैयार कर ही रहा है। साथ ही ग्राउंड की बुकिंग से पहले वहां अस्थाई मंडप लगाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन