{"_id":"5b4230c94f1c1bc4248b52d5","slug":"dda-phone-app-will-start-from-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फोन से फोटो लेते ही गूगल देगा लोकेशन, सोमवार से शुरू होगा डीडीए का फोन ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फोन से फोटो लेते ही गूगल देगा लोकेशन, सोमवार से शुरू होगा डीडीए का फोन ऐप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर और ज्यादा सख्ती देखने को मिल सकती है। कुछ महीनों में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एमसीडी के साथ मिलकर एक हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।
सोमवार से डीडीए एक मोबाइल ऐप शुरू करने जा रहा है। शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर इस फोन की मॉनीटरिंग शीर्ष अधिकारी करेंगे। इस पर फोटो क्लिक करके लोग डीडीए से अतिक्रमण या अवैध कब्जे की शिकायत कर सकते हैं।
कोई व्यक्ति अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता है तो डीडीए उसे एक यूनीक आईडी देगा, ताकि वह शिकायत का अपडेट ले सके। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाला ऐप सभी मोबाइल यूजर्स के लिए मुफ्त होगा।
विज्ञापन
इस पर फोटो या वीडियो लेकर अधिकारियों को भेजी जा सकेगी। पिछले दिनों प्राधिकरण ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था। इस ऐप की मॉनीटरिंग भी उसी दल को दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मंत्रालय ने बीते दिनों आश्वासन दिया था कि वह दिल्ली को अवैध कब्जे और अतिक्रमण से मुक्त कराकर रहेगा। इसके लिए मंत्रालय ने कोर्ट में मोबाइल ऐप की योजना को साझा भी किया था।
चूंकि अब भी कई इलाकों में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, इसलिए डीडीए का विशेष जांच दल फिलहाल अतिक्रमण को पूरी तरह साफ करने की दिशा में जुटा हुआ है।
चूंकि अब भी कई इलाकों में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, इसलिए डीडीए का विशेष जांच दल फिलहाल अतिक्रमण को पूरी तरह साफ करने की दिशा में जुटा हुआ है।