सस्ता सरकारी फ्लैट पाने का सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आशियाने की चाहत रखने वालों के लिए जुलाई में डीडीए की नई स्कीम आने वाली है। हाउसिंग स्कीम-2014 में करीब 27000 फ्लैट शामिल किए जाएंगे, जिसमें कम आय वर्ग के लोगों को अधिक अवसर मिलेगा।
वहीं मध्य वर्ग के लोगों को निराश होना पड़ेगा, क्योंकि एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी केटेगरी के महज 3000 फ्लैट ही स्कीम में शामिल करने की योजना है।
विशेष बात यह है कि कम आय वर्ग वाले फ्लैट ग्रीन बिल्डिंग थीम पर बनाए जा रहे हैं। डीडीए के ज्यादातर फ्लैट वसंतकुंज, मुखर्जी नगर, रोहिणी, नरेला, जसोला, कोंडली, द्वारका, लोकनायकपुरम, बिंदापुर में होंगे।
अगले सप्ताह से करें आवेदन
डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में स्कीम की घोषणा की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनने वाले फ्लैट प्री-फैब्रिकेटेड तकनीक पर आधारित हैं, जो ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर तैयार किए गए हैं।
यह फ्लैट एक कमरे वाला है। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग वाली एक फ्लैट की कीमत 14-15 लाख के करीब होगी। इसके अलावा एमआईजी, एलआईजी और एचआईजी श्रेणी वाले फ्लैट की कीमत 16 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक होगी।
डीडीए के एक अधिकारी के अनुसार ईडब्ल्यूएस वाले 24000 फ्लैट में से 15000 जुलाई में बनकर तैयार हो जाएंगे। दिसंबर में ज्यादातर फ्लैट को फाइनल टच दे दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग को अंतिम रूप डीडीए इंजीनियर दे रहे हैं। जल्द ही सभी फ्लैट को हाउसिंग स्कीम में शामिल कर लिया जाएगा।
योजना में पुराने फ्लैट भी होंगे शामिल
दिल्ली विकास प्राधिकरण हाउसिंग स्कीम 2014 लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है, लेकिन इसमें पुराने फ्लैट भी शामिल होंगे। लो इनकम ग्रुप के फ्लैट्स को छोड़ दें तो ज्यादातर 2010 के पहले के बने हुए हैं।
डीडीए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बन रहे फ्लैटों का आंकलन उन्हें हाउसिंग स्कीम में शामिल करने के लिए कर रहा है। स्कीम में पुराने खाली फ्लैट भी शामिल करने के लिए कागज खंगाले जा रहे हैं। एचआईजी, एलआईजी, एमआईजी श्रेणी के ज्यादातर फ्लैट पांच साल पुराने होंगे।
इनका निर्माण हाउसिंग स्कीम 2010 के दौरान किया गया था, लेकिन किसी कारणवश उन्हें योजना में शामिल नहीं किए जा सका था। डीडीए ने ऐसे 508 फ्लैट चिह्नित भी कर लिए हैं।