फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA housing scheme application period extended till March 10 People did not take interest in taking flats

दिल्ली: डीडीए आवास योजना में लोगों ने फ्लैट लेने में रूचि नहीं ली, 10 मार्च तक बढ़ाई आवेदन की अवधि

Mon, 07 Feb 2022 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 09:31 PM IST
सार

डीडीए के अनुसार की नई आवास योजना-2021 (2) के तहत फ्लैट के लिए लोगों ने आवेदन करने में कुछ खास रूचि नहीं ली। इस कारण योजना के तहत आवेदन करने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
DDA housing scheme application period extended till March 10 People did not take interest in taking flats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीडीए की नई विशेष आवास योजना-2021 (2) के तहत फ्लैट लेने में लोगों ने कोई खास रूचि नहीं ली। योजना में शामिल 18335 फ्लैटों के लिए अंतिम तिथि तक मात्र 16000 हजार ही आवेदन आए। इस कारण डीडीए ने योजना के तहत आवेदन करने की अवधि 10 मार्च तक बढ़ा दी है। गत 23 दिसंबर को लांच की गई इस योजना के तहत सोमवार तक आवेदन किए जा सकते थे।

विज्ञापन


डेढ़ माह पहले लांच हुई इस स्कीम के तहत फ्लैट लेने के लिए करीब 16000 हजार लोगों ने ही आवेदन किया है। इसका मुख्य कारण योजना में शामिल किए गए अधिकतर फ्लैट काफी पुराने हैं और पहले लांच हुई योजनाओं में भी शामिल हो चुके हैं। उन योजनाओं में यह फ्लैट आवंटित भी किए गए थे, मगर लोगों को यह फ्लैट पसंद नहीं आए और उन्होंने यह फ्लैट वापस लौटा दिए थे। गत वर्ष की शुरूआत में लांच की गई योजना में आवंटित हुए 40 प्रतिशत फ्लैट लोगों ने वापस लौटा दिए थे।
विज्ञापन


योजना में द्वारका, नरेला रोहिणी और जसोला समेत अन्य स्थानों पर बने 18335 फ्लैट शामिल हैं। योजना के तहत केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। योजना के तहत छूट की पेशकश भी दी गई है। डीडीए की इस योजना के तहत एचआईजी श्रेणी के 205 फ्लैट, एमआईजी श्रेणी के 976 फ्लैट, एलआईजी श्रेणी के 11452 फ्लैट और ईडब्ल्यूएस/जनता फ्लैट श्रेणी के 5702 फ्लैट हैं। जसोला में एचआईजी श्रेणी के एक फ्लैट की अधिकतम कीमत 1.97 करोड़ से 2.14 करोड़ तक है, जबकि नरेला में सबसे कम कीमत के फ्लैट (ईडब्ल्यूएस) उपलब्ध हैं। इन फ्लैटों की कीमत 7.91 लाख से 11.45 लाख के बीच है। डीडीए ने इस बार नरेला के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के निर्माण पर 10 से 40 फीसदी तक की लागत कम की है। यह फ्लैट असोला, वसंत कुंज, द्वारका के सेक्टर-19बी और 16बी सिरसपुर, रोहिणी के सेक्टर-34 एवं 35, मंगलापुरी और नरेला के सेक्टर-ए-1, ए-4 के पॉकेट-1ए 1बी और सी में और नरेला के सेक्टर-जी-7 के पॉकेट 5 में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीए ने योजना के तहत फ्लैटों की बिक्री रियायती दामों पर करने का निर्णय लिया है। इस बार हर आवेदन पर दो हजार रुपये की प्रॉसेसिंग फीस ली जा रही है। यह फीस सभी वर्गों ईडब्ल्यूएम, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी के लिए है, यानी इस फीस के साथ आवेदन करते समय ईडब्ल्यूएस के लिए 27 हजार रुपये, एलआईजी के लिए एक लाख दो हजार रुपये और एमआईजी व एचआईजी के दो लाख दो हजार रुपये फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed