फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA Housing Scheme 2019 1073 people found home after 34 years in delhi

दिल्ली में साढ़े तीन दशक बाद ड्रॉ में मिला 1073 लोगों को आशियाना

Fri, 26 Jul 2019 07:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
DDA Housing Scheme 2019 1073 people found home after 34 years in delhi
प्रतीकात्मक फोटो
साढ़े तीन दशक बाद दिल्ली के नांगलोई स्थित सावदा घेवरा की एक आवासीय योजना के लिए बृहस्पतिवार को ड्रॉ निकाला गया। सेवानिवृत्त जज की मौजूदगी में निकाले गए ड्रॉ के तहत 1073 लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए। 
विज्ञापन


दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसुब) के अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन महीने में सभी आवंटियों को मालिकाना हक मिल जाएगा।
इससे पहले दिल्ली के गरीब तबके की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए डीडीए रजिस्ट्रेशन स्कीम-1985 निकाली गई थी। 

इसमें 19,000 लोगों ने तीन हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर आवेदन किया था। उसी वक्त आवेदकों के एक हिस्से को फ्लैट आवंटित कर दिया गया था। बाद में योजना एमसीडी के अधीन आ गई। 
विज्ञापन

 

फिर 2010 में योजना डूसुब को दे दी गई। डूसुब ने पुराने आवेदकों से दोबारा आवेदन मंगवाया। इसके तहत करीब 1,150 लोगों ने आवेदन किया। इनको बीस जून तक जरूरी दस्तावेज देने के साथ 50,000 रुपये की स्वीकृत राशि जमा करनी थी। इसके आधार पर 1073 फ्लैटों का ड्रॉ बृहस्पतिवार को निकाला गया।

डूसुब अधिकारियों का कहना है कि 300-400 वर्ग फीट के फ्लैट की कीमत 12.50 लाख रखी गई है। इसका निर्माण ग्रुप हाउसिंग पैटर्न पर कराया गया है। वह अगले तीन महीने के भीतर फ्लैट की कीमत का भुगतान करके मालिकाना हक ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed