फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA housing sachem, flats available on cheaper rate

कम आय वालों को सरकारी फ्लैट पाने का मौका

Mon, 11 Aug 2014 08:11 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
DDA housing sachem, flats available on cheaper rate

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी की मदद से कम आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैटों का निर्माण करवा रहा है।

विज्ञापन


द्वारका इलाके में इस तरह के करीब 700 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें आगामी आवासीय स्कीम में शामिल करने की योजना है। आवेदन करने वाले शख्स को आय प्रमाण पत्र के आधार पर फ्लैट का आवंटन किया जाएगा।

इस फ्लैट की कीमत करीब सात लाख है। गौरतलब है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बढ़े हुए एफएआर का इस्तेमाल करने का अधिकार उस शर्त पर प्राइवेट बिल्डिरों को दिया है, जिसमें पूरे प्रोजेक्ट का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए बनाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

कम आय वर्ग के लिए भी 700 फ्लैट

DDA housing sachem, flats available on cheaper rate

द्वारका क्षेत्र में बन रहे एक कमरे वाले फ्लैट की बिल्डिंग पांच मंजिला होगी। डीडीए ड्रॉ के आधार पर ही फ्लैट को  आवंटित करने का खाका तैयार करने में जुटा है।

डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार का कहना है कि कम आय वर्ग के लिए तैयार हो रहे फ्लैट के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों के अलावा आय प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा।

सालाना डेढ़ लाख रुपये आमदनी वाला परिवार ही आवेदन करने के लिए मान्य होगा। प्रमाण पत्र की जांच डीडीए अपने स्तर पर भी करेगा। गड़बड़ी होने पर आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed