ऑनलाइन होगी डीडीए के प्लॉटों की नीलामी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में अब कॉमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल और रिहायशी प्लॉटों की नीलामी का तरीका पूरी तरह हाईटेक होने जा रहा है। इससे लोगों को घर बैठे सुविधा मिलेगी।
डीडीए अब ई-ऑक्शन को अपनाने जा रहा है। इसके लिए अलग से एक पोर्टल बनाया गया है। ई-नीलामी में इंटरनेट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने दफ्तर या घर से नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
डीडीए अगले माह होने वाली नीलामी में पहली बार ई-ऑक्शन की प्रक्रिया को अपनाएगा।
ये है ई-ऑक्शन की तारीख
ई-ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 9 जुलाई तक डीडीए की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ई-ऑक्शन 16 जुलाई को होगी।
डीडीए अधिकारी के अनुसार नई प्रक्रिया के तहत 37 पार्किंग स्थल , 17 कियोस्क स्थल, 4 रेस्टोरेंट स्थल और दो टॉयलेट स्थल की ई-नीलामी होगी। डीडीए अधिकारियों के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद कॉमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल और रिहायशी प्लॉटों की नीलामी भी इसी माध्यम से होगी।
बता दें कि डीडीए ने ई-नीलामी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मैन्युअल नीलामी प्रक्रिया को 30 मई से बंद कर चुका है।