फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA brings it largest ever housing scheme of 27000 flats

DDA ला रहा है 27000 फ्लैटों वाली हाउसिंग स्कीम

Thu, 29 May 2014 12:34 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
DDA brings it largest ever housing scheme of 27000 flats

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब तक का अपना सबसे बड़ा हाउसिंग स्कीम लाने वाली है। इस सबसे बड़े हाउसिंग स्कीम में डीडीए 27000 फ्लैटों के साथ आ रहा है। अब तक की डीडीए की सबसे बड़ी स्कीम 2010 की रही है जिसमें वो 16118 फ्लैटों के साथ आई थी।

विज्ञापन


डीडीए के एक वरिष्ठ सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार स्कीम जो 2014 में आने वाली है और जिसके लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं उसकी घोषणा जून में हो सकती है।
विज्ञापन


सूत्र के मुताबिक इस स्कीम में जिसमें सभी कैटेगरी के फ्लैट्स हैं उनमें सबसे ज्यादा यूनिट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को अलॉट किए जाएंगे। इसके स्कीम के तहत ड्रॉ में लगभग 90% फ्लैट्स यानि 24000 यूनिट ईडब्ल्यूएस के लिए रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के ल‌िए कुछ न कुछ है इस स्कीम में

DDA brings it largest ever housing scheme of 27000 flats

डीडीए की 2014 की हाउ‌सिंग स्कीम में 1500 फ्लैट्स मध्यम आय वर्ग के लिए और निम्न आय वर्ग के लिए होंगे जिनकी कीमत 30 से 80 लाख होगी।

इस स्कीम में 1375 फ्लैट्स उच्च आय वर्ग वालों के लिए होगी जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए से शुरू होगी। ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की कीमत 12 लाख रुपए से शुरू होगी।

सूत्रों के मुताबिक इस बार ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निर्माण बिल्कुल नई प्री-फैब्रिकेटेड टेक्नोलॉजी से हुआ है। ये सारे फ्लैट्स नरेला, द्वारका, रोहिणी और सुल्तानगढ़ी में होंगे। प्राइवेट डेवलपर्स से सस्ते होने के कारण डीडीए स्कीम हमेशा बहुत ही पॉपुलर रही है।

2017 में आएगी 37000 फ्लैटों की स्कीम

DDA brings it largest ever housing scheme of 27000 flats

डीडीए ने हाल ही म‌ें अपने बिकने से रह गए और खाली फ्लैट्स के संबंध में एक सर्वे कराया था ताकि उन्हें वो इस नई स्कीम में शामिल कर बेच सके। इस योजना में, पहले बिकने से रह गए और इसी साल बनकर तैयार हुए फ्लैटों को बेचा जाएगा।

हालांकि इसकी घोषणा होने में देरी केवल चुनाव के कारण हुई। डीडीए के सीनियर अधिकारी ने ‌बताया कि अभी 37000 और फ्लैटों पर काम चल रहा है जो मार्च 2017 तक पूरा हो जाएगा। इसमें 25700 फ्लैट मध्यम आय वर्ग के लिए होंगे।

अधिकारी ने ये भी बताया कि साल के अंत तक 47000 और फ्लैटों पर काम शुरू हो जाएगा जिसकी प्लानिंग पूरी कर ली गई है।

डीडीए ने सीखा पुराने अनुभव से सबक

DDA brings it largest ever housing scheme of 27000 flats

डीडीए के अधिकारी ने ये भी बताया कि अब डीडीए तभी हाउसिंग ‌स्कीम की घोषणा करेगा जब वो पूरी तरह से बनकर और रहने लायक हो जाएं।

उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए अब जब तक रहने लायक फ्लैट न हो जाएं तब तक हम किसी स्कीम की घोषणा नहीं करेंगे।

पहले कई बार ऐसा हो चुका है कि प्राधिकरण स्कीम तो लॉन्च कर देता था पर ड्रॉ के कई महीने बाद भी आवंटी अपने फ्लैट में प्रवेश नहीं कर पाते थे जिससे डीडीए को बहुत आलोचना का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed