फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW chief swati maliwal take divorce from naveen jaihind here is the full update

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नवीन से लिया तलाक, कहा- बहुत मिस करूंगी

Wed, 19 Feb 2020 12:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Feb 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
DCW chief swati maliwal take divorce from naveen jaihind here is the full update
स्वाति मालीवाल ने नवीन जयहिंद से लिया तलाक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। स्वाति ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने तलाक के बारे में बताया।
विज्ञापन


स्वाति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह सबसे दुखद क्षण होता है जब आपकी परीकथा खत्म हो जाती है। मेरी खत्म हो गई  है। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार दो बहुत अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते। मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी और उस जिंदगी को भी जो हमारी हो सकती थी।
विज्ञापन


जैसा कि स्वाति ने अपने ट्वीट में लिखा कि कई बार दो अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते। इसका एक बड़ा उदाहरण नवीन जयहिंद का एक ट्वीट है। दरअसल, स्वाति मालीवाल दिसंबर 2019 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के दोषियों की सजा के लिए सख्त कानून बनाने के मांग के लिए कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठी थीं। इस दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि स्वाति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त नवीन जयहिंद ने पत्नी को शेरनी और मर्दानी संबोधित करते हुए उनकी तारीफों के कसीदे पढ़े थे। उन्होंने लिखा था, स्वाति शेरनी है मुर्दा नहीं मर्दानी है। सोये हुए लोगों को जगाया जाता है, पर मुर्दों को जगाने चली है। मुर्दे कभी जागते नहीं हैं। इस जंगल में जंग जिंदा रहके लड़ी जाती है, मरके तो जंग नहीं लड़ी जा सकती। रेपिस्टों को फांसी के लिए 13 दिन से अनशन पर है। मर भी जाएगी तो 13 दिन भी याद नहीं रखेंगे लोग।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed