फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW chairperson Swati Maliwal rescued 39 girls from a hotel in Paharganj, delhi

दिल्ली: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्वाति मालीवाल ने पहाड़गंज में होटल से 39 लड़कियों को छुड़ाया

Wed, 01 Aug 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Aug 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
DCW chairperson Swati Maliwal rescued 39 girls from a hotel in Paharganj, delhi

दिल्ली में मंगलवार रात एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इस रैकेट में शामिल 39 लड़कियों पहाड़गंज के होटल से छुड़ाया गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर इन लड़कियों को आजाद कराया। इन लड़कियों को नेपाल से यहां सेक्स रैकेट में शामिल करने के लिए लाया गया था।

विज्ञापन

 

 

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को ही शाम में वसंत विहार पुलिस थाना क्षेत्र से 18 महिलाओं को छुड़ाया था। यूपी की वाराणसी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मैदानगढ़ी गांव में दबिश देकर 18 और नेपाली महिलाओं को मुक्त कराया गया। इन नेपाली महिलाओं को मध्य एशियाई देशों में भेजा जाने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी थाना, वाराणसी पुलिस ने एजेंट व उसकी नेपाली महिला साथी को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार रात यूपी रवाना हो गई। मुक्त कराई गई 18 नेपाली महिलाओं को मंडी हाउस स्थित शेल्टर होम में रखा गया है। हालांकि किसी महिला ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही किसी महिला ने महरौली थाने में कोई शिकायत दी है।

देखें वीडियो, काउंसलिंग के बाद बात करने को तैयार हुई लड़कियां

DCW chairperson Swati Maliwal rescued 39 girls from a hotel in Paharganj, delhi

मैदान गढ़ी से मुक्त कराई गई लड़कियों से मिलने के लिए दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष भी शेल्टर होम पहुंची। आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व सदस्या किरण नेगी ने इन लड़कियों से बात करने का प्रयास किया।

पहले तो लड़कियों ने बात करने से मना कर दिया। लेकिन काउंसलिंग के बाद वह बात करने के लिए तैयार हुई। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली लाया गया था। 16 लड़कियां नेपाल और 2 लड़कियां पश्चिम बंगाल से हैं। मुक्त कराई गई लड़कियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है।

स्वाति मालीवाल के अनुसार यह लड़कियां गरीब परिवारों से हैं और नेपाल के भूकंप प्रभावी क्षेत्रों से हैं और ज्यादातर ने भूकंप में अपने घरवालों को खो दिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने उनको शेल्टर होम भेजने के इंतजाम किए हैं। अब वह इन लड़कियों को वापस भिजवाने के लिए नेपाली दूतावास से बात कर रही हैं।

मुनिरका से 25 जुलाई को भी छुड़ाई गई थीं 16 लड़कियां

DCW chairperson Swati Maliwal rescued 39 girls from a hotel in Paharganj, delhi

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा दिल्ली मानव तस्करी का अड्डा बन गई है। उन्होंने कहा कई बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पुलिस की जवाबदेही तय करने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे कौन लोग हैं जिनको लड़कियों के इस अनैतिक व्यापार से फायदा हो रहा है।

मुनिरका से 25 जुलाई को भी छुड़ाई गई थीं 16 लड़कियां
बीते 25 जुलाई को दिल्ली महिला आयोग ने 16 लड़कियों को मुनिरका से बचाया था। इन लड़कियों को कुछ दिन पहले ही नेपाल से दिल्ली लाया गया था। इन्हें साउथ दिल्ली के मुनिरका इलाके में पिछले कुछ दिनों से एक कमरे में रखा गया था। इन लड़कियों के पासपोर्ट भी छीन लिए गए थे। इन्हें इराक और गल्फ कंट्री में देह व्यापार के लिए भेजने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed