फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCP Dwarka Shankar Choudhary relieved from his duty

हटाए गए डीपीसी द्वारका: एक महिला के पति ने लगाया था सिर पर गिलास मारने का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 04 Jun 2022 10:18 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

घटनाक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने भी महिला द्वारा शिकायत वापस लेने की बात मीडिया को बताई। लगभग पूरे दिन चले बवाल के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। सूत्रों का कहना है कि फजीहत होने के बाद देर शाम को शंकर चौधरी को द्वारका जिला के डीपीसी पद से हटाकर उनको पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया।

विज्ञापन
DCP Dwarka Shankar Choudhary relieved from his duty
DCP Dwarka Shankar Choudhary - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया कैलाश कॉलोनी के एक बार में पार्टी के दौरान सिर पर गिलास लगने से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके पति ने बार में ही परिवार के साथ मौजूद द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी पर जान-बूझकर पत्नी को गिलास मारने का आरोप लगाया। इस संबंध में पीसीआर कॉल भी कर दी गई। मीडिया को मामले की भनक लगी तो पुलिस अधिकारियों से जवाब-तलब किए जाने लगे। सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर अपनी शिकायत वापस लेने और गलती से डीसीपी का नाम लिए जाने की बात की। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी मामला सुलझा लिए जाने की बात की गई। लेकिन शायद तब तक काफी देर हो चुकी थी। बात एलजी और गृहमंत्री तक पहुंच गई। देर शाम को पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी कर शंकर चौधरी को वापस हेडक्वॉर्टर रिपोर्ट करने के लिए कह दिया गया। माना जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम के बाद ही डीसीपी को जिला पुलिस उपायुक्त के पद से हटा दिया गया। इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार वाक्या दक्षिण दिल्ली कैलाश कॉलोनी स्थित अनकल्चरण कैफे एंड बार में हुआ। देर रात को यहां एक बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में महिला के परिवार के अलावा अन्य मेहमान भी मौजूद थे। इसी बार में उस समय द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे। पार्टी के दौरान अचानक महिला सिर पर गिलास लगने से जख्मी हो गई। महिला का पति उसे मैक्स अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब 3.05 बजे महिला के पति ने पीसीआर कॉल कर डीसीपी शंकर चौधरी पर शराब पीकर पत्नी के सिर पर गिलास मारने का आरोप लगा दिया। पति का कहना था कि गिलास लगने से उसकी पत्नी गंभीर से जख्मी हो गई। इस कॉल के बाद ग्रेटर कैलाश थाने की जनरल डायरी में एंट्री दर्ज कर ली गई। सुबह होते-होते जैसे ही मामले की भनक मीडिया को लगी तो पुलिस से सवाल जवाब किए जाने लगे। जिले की पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने तो मामले पर चुप्पी साधी रखी, लेकिन थाने की जनरल डायरी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर मामले को लेकर खूब चर्चा होने लगी।


 
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता की ओर से एक वीडियो जारी कर शिकायत वापस लेने और पुलिस उपायुक्त का नाम गलती से लेने की बात की गई। पुलिस मुख्यालय ने भी दोपहर के समय मामले पर सफाई देने हुए बताया कि एक अन्य शख्स के गिलास के खेलने के दौरान महिला जख्मी हो गई। मामले में पुलिस उपायुक्त का नाम गलती से लिया गया। अब मामला सुलझ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed