फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DBC employees will march to the secretariat today

Delhi NCR News: डीबीसी कर्मचारी आज करेंगे सचिवालय तक मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के डीबीसी व अन्य कर्मचारियों की हड़ताल लगातार नौवें दिन भी जारी है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों का समाधान नहीं करता, हड़ताल जारी रहेगी। वह बुधवार को राजघाट से लेकर दिल्ली सचिवालय तक मार्च करेंगे और अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काे ज्ञापन देंगे।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें समान वेतन, मेडिकल लीव और मृत्यु पर परिवार को नौकरी का प्रावधान हैं। डीबीसी से एमटीएस बनने के बाद भी वे अलग-अलग वेतन स्केल (14,000 से 27,000 रुपये) में भुगतान प्राप्त कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि खतरनाक परिस्थितियों में काम करने वाले उनके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पार्षद व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कर्मचारियों से मुलाकात का उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब से ये कर्मचारी हड़ताल पर हैं, दिल्ली में डेंगू और मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि 5,200 कर्मचारियों को हड़ताल पर भेज कर सालाना 60 करोड़ रुपये बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि यही कर्मचारी दिल्लीवासियों की सुरक्षा और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed